12 मिलियन डॉलर का इनामी डॉन पकड़ा गया… फिर क्यों भड़क उठा मेक्सिको?


X

12 मिलियन डॉलर का इनामी डॉन पकड़ा गया… फिर क्यों भड़क उठा मेक्सिको?

 

arw img

मेक्सिको में हाल ही में बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना को मार गिराया गया. ऑपरेशन में मेक्सिको की सेना को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का सहयोग मिला. यह ड्रग माफिया अमेरिका और मेक्सिको, दोनों की मोस्ट वांटेड सूची में था. उस पर अमेरिका ने 125 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था. मेक्सिको ने भी 12 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था. गिरफ्तारी और मुठभेड़ के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. कार्टेल समर्थकों ने कई जगह आगजनी की. सड़कों को ब्लॉक किया गया. कुछ शहरों में हिंसा की खबरें भी आईं. भारत के दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से घरों में रहने को कहा गया है एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. मेक्सिको के राष्ट्रपति ने हालात काबू में करने के निर्देश दिए हैं. सरकार का कहना है कि यह बड़ी सफलता है. हालांकि ड्रग नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. आगे की कार्रवाई जारी है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img