रोज सुबह टहलने के कितने फायदे हैं जानते हैं आप? बस 20 मिनट दीजिए, फिर देखिए कमाल


Last Updated:

Morning walk benefits : हमारे बड़े-बुजुर्ग रोज सुबह की सैर करते थे. आजकल यह चलन कम हो गया लेकिन अगर आप रोज सैर पर निकलते हैं तो इससे अनगिनत फायदे हैं. महज 20 से 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक आपकी बॉडी क्लॉक को हमेशा तरोताजा रखता है. इससे आपको रात में सुकून की नींद आएगी. चाहे आपका वजन ज्यादा हो या शुगर लेवल बढ़ा हो. सुबह की सैर इन सबका दवा है. आपके हर अगले कदम आपकी लंबी उम्र की गारंटी बन सकते हैं.आइए सुबह की सैर से होने वाले वे 7 जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं.

वॉक करने के फायदों से हम सब अवगत है. चलना फिट रहने का सबसे आसान और सभी के लिए बेस्ट तरीका है. इसे दिन के किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन कई शोध कहते हैं कि खासकर सुबह की सैर शरीर के बायलॉजिकल क्लॉक को ठीक करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है. इससे लंबे समय तक फायदे मिलते हैं. यहां हम आपको बताते हैं ऐसे 7 खास फायदे जो सुबह वॉक करने से मिलते हैं.

1) सुबह तेज और एनर्जेटिक वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. रिसर्च में बताया गया है कि रोज़ाना ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल भी घटता है, सुबह की सैर से खासकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बहुत कम हो सकता है.

अगर आप रोज सुबह वॉक करते हैं तो कैलोरी जल्दी बर्न होती है. इससे वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है. अगर आप सही डाइट भी रखते हैं तो वजन कम करना और भी आसान हो जाता है, खासकर पेट की चर्बी कम होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3) सुबह की सैर करने से दिमाग की सेहत बेहतर होती है. दिमाग में खून का बहाव तेज होता है, जिससे खुशी के हार्मोन ज्यादा बनते हैं. इससे तनाव, गुस्सा और मानसिक दबाव कम होता है. पूरे दिन शांति और ध्यान के साथ काम करने में यह मदद करता है.

4) सुबह की सैर से पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है, जिससे पेट की क्रिया बेहतर होती है और कब्ज, पेट फूलना जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. सुबह की सैर कब्ज को भी दूर कर सकता है. ये पूरे दिन पाचन से जुड़ी परेशानियों को रोकने में मदद करता है. हमेशा आपका पेट एकदम शांत रहेगा. पेट संबंधी किसी तरह की दिक्कतें नहीं होंगी. 

5) रोज़ चलने से जोड़ों की सेहत बेहतर होती है. खासकर पैरों, पेट और पीठ में लचीलापन आता है. इससे भविष्य में जोड़ों की समस्या होने से बचा जा सकता है. अगर अभी हल्की जोड़ों की परेशानी है तो उसे भी कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है. हालांकि जिसे जोड़ों की बीमारी है अगर वह भी थोड़ा वॉक करें तो उन्हें भी फायदा होता है. 

6) सुबह चलने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. इसलिए डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों और प्री-डायबिटीज वालों के लिए सुबह की वॉक जरूर करनी चाहिए. इससे बहुत फायदा पहुंचता है.  रोज सुबह 20-30 मिनट चलने से ग्लूकोज लेवल पूरे दिन सही रहता है. अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ती. 

7) सुबह-सुबह प्राकृतिक सूरज की रोशनी में रहने से शरीर की बॉडी क्लॉक सही रहती है. इससे दिमाग को संकेत मिलता है कि मेलाटोनिन यानी नींद का हार्मोन बनाना बंद कर दे. बॉडी क्लॉक सही होने से रात में आसानी से नींद आती है और आप गहरी सुकून भरी नींद ले सकते है.  

स्पष्टीकरण: ये जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है. अपनी डाइट या रोजमर्रा की आदतों में कोई बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. News 18 हिन्दी इन जानकारियों के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img