क्या आप भी फ्रिज में गूथे आटे से बनाते हैं रोटी? बढ़ सकती है ये समस्या, जान लें साइड इफेक्ट्स


Last Updated:

आजकल समय बचाने के लिए कई लोग आटा पहले से गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और उसी से रोटी बनाते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सच में सेहत के लिए सही है? फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आटा ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा जाए तो इससे डाइजेशन से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फ्रिज में गूंथा आटा सेफ है या नहीं.

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग किचन के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह के शॉर्टकट अपनाने लगे हैं. इन्हीं में से एक तरीका है पहले से आटा गूंथकर फ्रिज में स्टोर करना. कई घरों में सुबह या रात को आटा गूंथकर रख दिया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत रोटी बनाई जा सके. हालांकि अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या फ्रिज में रखा आटा पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

फूड एक्सपर्ट कृष अशोक, जिन्होंने ‘मसाला लैब: द साइंस ऑफ इंडियन कुकिंग’ नाम की एक बुक लिखी है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर इस विषय पर चर्चा की. अपने @_masalalab अकाउंट पर उन्होंने कोल्ड फर्मेंटेशन और फूड सेफ्टी से जुड़े फैक्ट्स पर खुलकर बात की है. वह बताते हैं कि गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखना पूरी तरह गलत नहीं है. दरअसल जब आटे को कम तापमान यानी लगभग 4 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है तो उसमें मौजूद माइक्रोबियल एक्टिविटी काफी धीमी हो जाती है. इस प्रक्रिया को कोल्ड फर्मेंटेशन कहा जाता है. यही तकनीक ब्रेड और कई फर्मेंटेड फूड्स में भी इस्तेमाल की जाती है.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img