Health tips: खाना खाने के तुरंत बाद आराम करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. डॉ. सपना सिंह के अनुसार इससे कब्ज, बदहजमी, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही है. खाना खाकर तुरंत लेटने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और एसिडिटी व एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ जाता है. इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर असंतुलित होने की आशंका भी रहती है. विशेषज्ञ सलाह देते है कि भोजन के बाद कम से कम 10-15 मिनट हल्की सैर जरूर करें और सोने से पहले 2-3 घंटे का अंतर रखे. टहलने से पाचन बेहतर होता है, गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है और कैलोरी भी बर्न होती है. साथ ही शाम के समय हल्का भोजन करना चाहिए और तली-भुनी व फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए, ताकि पेट स्वस्थ रहे और नींद भी अच्छी आए.





