Delete नहीं, अब सीधे Edit करें! Instagram ने सुलझा दी यूज़र्स की बड़ी समस्या, रहेंगे टेंशन फ्री


इंस्टाग्राम ने आखिरकार अपने यूज़र्स के लिए एक लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर लॉन्च कर दिया है. अब यूज़र्स अपने किए गए कमेंट को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी-जल्दी में कमेंट करते समय टाइपो या गलती कर बैठते हैं.

कंपनी ने बताया कि यह फीचर ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा. नए अपडेट के बाद यूज़र्स अपने कमेंट को पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं. यह समय सीमा यूज़र्स को अपनी गलती सुधारने या अपने जवाब को बेहतर बनाने का मौका देती है.

इस फीचर की खास बात यह है कि इंस्टाग्राम ने एडिट की संख्या पर कोई लिमिट नहीं लगाई है. यानी 15 मिनट के अंदर आप अपने कमेंट को कई बार बदल सकते हैं. कमेंट एडिट करने के लिए यूज़र को अपने कमेंट पर टैप करना होगा, जहां अब एक नया Edit ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप खुलेगा, जिसमें आप अपने टेक्स्ट को बदलकर सेव कर सकते हैं.

हालांकि, इस फीचर के साथ कुछ सीमाएं भी हैं. यूज़र केवल कमेंट के टेक्स्ट हिस्से को ही एडिट कर सकते हैं. अगर कमेंट में कोई इमेज या अन्य मीडिया शामिल है, तो उसे बदला नहीं जा सकता.

लिखो होगा ‘Edited’
इसके अलावा, एडिट किए गए कमेंट के साथ एक ग्रे रंग का ‘edited’ लेबल दिखाई देगा, जिससे दूसरे यूज़र्स को पता चल जाएगा कि कमेंट में बदलाव किया गया है.

एक और जरूरी बात ये है कि इंस्टाग्राम इस फीचर में वर्जन हिस्ट्री नहीं देता है. यानी एक बार कमेंट एडिट होने के बाद, दूसरे यूज़र्स यह नहीं देख पाएंगे कि पहले क्या लिखा गया था.

अगर तुलना की जाए, तो X (पहले Twitter) ने भी एडिट फीचर की शुरुआत की थी, लेकिन ये सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है और कुछ मामलों में सब्सक्रिप्शन पर निर्भर करता है.

वहीं, थ्रेड्स, जो इंस्टाग्राम का ही एक टेक्स्ट-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, पहले से ही पोस्ट एडिट करने की सुविधा देता है.

इंस्टाग्राम का यह नया अपडेट यूज़र एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अब यूज़र्स को छोटी-छोटी गलतियों के लिए कमेंट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर बातचीत और भी सहज और प्रभावी हो जाएगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img