चित्रकूट के 93 गांव में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, होंगी आधुनिक सुविधाएं, किस ब्लॉक में कितना यहां देखें लिस्ट


Last Updated:

चित्रकूट में कई गावों में तो लाइब्रेरी पहले से संचालित है, लेकिन एक बार फिर से 93 नए गांव में डिजिटल लाइब्रेरी अब खोली जा रही है. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं युवाओं के बीच पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह परीक्षाओं की तैयारी वहां बैठकर कर सकेंगे. लाइब्रेरी में स्मार्ट एलइडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, यूपीएस एवं कैमरा हाई क्वालिटी, बुक सेल्स एवं रीडिंग टेबल, डिजिटल सामग्री के साथ प्रदान की जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में अब दिन व दिन शिक्षा का स्तर अब बढ़ता दिखाई दे रहा है. चित्रकूट के डीएम की पहल और सरकार की नई-नई योजनाओं से अब यहां की शिक्षा में काफी सुधार हुआ है. जहां कभी लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए बड़े जिले की ओर भाग करते थे, वहीं युवा अब अपने जिले में ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा युवती को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए गांव-गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही है. ताकि वह गांव में रहकर ही किसी भी नौकरी की परीक्षा देने की तैयारी कर सकें.

जिले में खुलेगी 93 नई लाइब्रेरी

बता दें कि चित्रकूट में कई गावों में तो लाइब्रेरी पहले से संचालित है, लेकिन अब एक बार फिर से नए 93 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी अब खोली जा रही है. वह जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं युवाओं के बीच पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह परीक्षाओं की तैयारी वहां बैठकर कर सकेंगे. बता दे की लाइब्रेरी में स्मार्ट एलइडी टीवी,कंप्यूटर,प्रिंटर स्कैनर यूपीएस एवं कैमरा हाई क्वालिटी बुक सेल्स एवं रीडिंग टेबल, डिजिटल सामग्री के साथ साथ कई हाई क्लास की बुक भी दी जाएगी. ताकि गांव के युवा भी सभी नौकरी की तैयारी उन्हीं बुक और ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से कर सके.

लाइब्रेरी में होंगी हाईटेक व्यवस्था

वही इस संबंध में चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि प्रत्येक लाइब्रेरी में फर्नीचर कंप्यूटर, किताबों के लिए लगभग 4 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. यह लाइब्रेरी चित्रकूट के मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में 18 पहाड़ी में 18, रामनगर में 4, मऊ में 1 वही जिला मुख्यालय के गांव में 52 खोली जाएगी. जिसमें कोई भी युवा युवती निशुल्क में बैठकर पढ़ाई कर सकता है और उसको लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा और ना ही उसको पैसे खर्च करने पड़ेंगे.उनका कहना है कि हमारे यह पांचों ब्लॉक में खुलने वाली लाइब्रेरी अगले दो महीनों के अंदर शुरू हो जाएगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img