कांग्रेस के भीतर नेता प्रतिपक्ष पद से राहुल गांधी को हटाने की हो रही तैयारी- देवेंद्र फडणवीस


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस के भीतर नेता प्रतिपक्ष पद से राहुल को हटाने की हो रही तैयारी- फडणवीस

Last Updated:

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं. उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की चर्चा चल रही है.

Zoom

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को ही एलओपी पद से हटाने की तैयारी चल रही है.

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर राहुल गांधी के नेतृत्व ही सवाल उठ रहे हैं और उनको नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने का माहौल बन रहा है, क्योंकि वे पार्टी को चुनावी जीत नहीं दिला पा रहे हैं. नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने का माहौल बन रहा है. लगातार चुनावी हार के कारण वे अपनी नेतृत्व भूमिका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. राहुल गांधी अब केवल अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं.

फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने रविवार को आरएसएस और भाजपा पर जो तीखा हमला किया, वह दरअसल अपनी पार्टी के अंदरूनी कलह से ध्यान हटाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को छुपाने का प्रयास है. इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने आरएसएस-भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि इन दोनों संगठनों का मुख्य उद्देश्य संविधान को खत्म करना है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि भारत में हर व्यक्ति को बराबर माना जाए.

राहुल गांधी ने कहा था कि संविधान के बिना हम जिसे भारत कहते हैं, वह अस्तित्व में नहीं होता. आज आरएसएस-भाजपा की सोच वाले लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं. जो कुछ भी वे कहते हैं, उनका मुख्य उद्देश्य संविधान को मिटाना है, क्योंकि वे भारत में सबको बराबर नहीं मानना चाहते. इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी लगातार हार के बाद अपनी छवि बचाने और पार्टी के अंदर अपने नेतृत्व को बचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अब राहुल गांधी की लगातार चुनावी असफलताओं से निराश हैं और पार्टी के अंदर उनका नेतृत्व बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह रणनीति ध्यान भटकाने की है. वे देश की जनता को असली मुद्दों से दूर रखना चाहते हैं और अपनी पार्टी के भीतर चल रहे संकट को छुपाना चाहते हैं. फडणवीस ने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान का सम्मान करते हैं और देश को एक रखने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से आगे नहीं बढ़ पा रही है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में चुनावी हार का सामना कर रही है और पार्टी के अंदर विभिन्न स्तरों पर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img