Last Updated:
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते हजारों की संख्या में भारतीय पैसेंजर्स मिडिल ईस्ट के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं. वहीं, लगातार कैंसल हो रही फ्लाइट्स ने इन पैसेंजर्स की मुसीबत बड़ा दी है. तीन मार्च को भी देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट से आवाजाही करने वाली फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है.
यूएस-ईरान वॉर. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट का एयर स्पेस लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है. इस एयर स्पेस क्लोजर का असर देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट्स से मिडिल ईस्ट को आने और जाने वाली फ्लाइटें पर पड़ा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्न्ई एयरपोर्ट की बात करें तो इन एयरपोर्ट्स से मिडिल ईस्ट को आने-जाने वाली करीब 200 फ्लाइट्स आज कैंसल कर दी गई हैं. इनमें कुछ फ्लाइट्स ऐसी भी हैं, जिन्होंने आज दुबई सहित मिडिल ईस्ट के दूसरे एयरपोर्ट के लिए उड़ान तो भरी, लेकिन बीच रास्ते से उन्हें डाइवर्ट कर वापस उनके ऑरिजन एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया. यानी जिन एयरपोर्ट से इन फ्लाइट ने मिडिल ईस्ट के लिए उड़ान भरी थी, उन्हें उसी एयरपोर्ट पर वापस भेज दिया गया है.
- दिल्ली एयरपोर्ट की बात करें तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट को आने-जाने वाली करीब 80 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है. कैंसल होने वाली फ्लाइट्स में 36 डिपार्चर और 44 एराइवल फ्लाइट शामिल थीं.
- इसी तरह, बेंगलुरु एयरपोर्ट से 3 मार्च की दोपहर तीन बजे तक मिडिल ईस्ट के आवाजाही करने वाली करीब 41 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है. कैंसल होने वाली फ्लाइट्स में 41 एरावइल और इतनी ही डिपार्चर फ्लाइट शामिल है.
- बेंगलुरु एयरपोर्ट से कैंसल होने वाली इन फ्लाइट्स को अबुधाबी, रियाद, जेद्दा, दम्माम, दुबई और दोहा के बीच ऑपरेट होना था. एयरपोर्ट की तरफ से 3 बजे के बाद नया अपडेट जारी किया जाएगा.
- इसके अलावा, चेन्नई एयरपोर्ट से कुवैत, दुबई, दोहा, अबुधाबी, शारजाह, बहरीन और मस्कट के बीच ऑपरेट होने वाली 30 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है. इनमें 15 एराइवल और 15 डिपार्चर फ्लाइट शामिल है.
- मुंबई एयरपोर्ट के सोर्सेज के अनुसार, मिडिल ईस्ट के लिए शेड्यूल्ड ज्यादातर फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है. एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स के स्टेटस के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है.
क्या मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू होने जा रही है?
यूएस और ईरान के बीच अचानक शुरू हुए युद्ध के चलते हजारों की तादाद में भारतीय नागरिक मिडिल ईस्ट के अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं. इन भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पेशल फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है. मंत्रालय के अनुसार, 3 मार्च को जेद्दा से भारत के लिए चार स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी. ये फ्लाइट्स जेद्दा से मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगी.
जेद्दा से ऑपरेट होने वाली स्पेशल फ्लाइट के लिए टिकट कहां से कैसे बुक होगी?
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल फ्लाइट्स के लिए नई टिकट बुक नहीं की जा रही है् फिलहाल स्पेशल फ्लाइट उन पैसेंजर्स के लिए ऑपरेट की जा रही है, जिनकी टिकट पहले से बुक थीं, लेकिन मौजूदा हालात के चलते वह एयर ट्रैवल नहीं कर सके. मिडिल ईस्ट के विभिन्न शहरों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का ऑपरेशन किया जा रहा है.
क्या इंडिगो एयरलाइंस भी मिडिल ईस्ट से स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करने का प्लान कर रही है?
जी हां, इंडिगो ने भी 3 मार्च को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करने का प्लान तैयार किया है. हालांकि इन फ्लाइट्स का ऑपरेशन आवश्यक मंजूरी और एयरस्पेस की स्थिति पर निर्भर करेंगी. इंडिगो जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर पैसेंजर्स की सहायता कर रही है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें





