- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दिल्ली बाल अस्पताल में आग दुर्घटना की तस्वीरें अपडेट; ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट | विवेक विहार
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- लिंक

दिल्ली के विवेक विहार स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगी थी। इसके फर्स्ट फ्लोर पर अस्पताल में 12 बच्चे भर्ती थे।
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में लगी आग में 6 नवजातों की मौत हो गई। घटना 25 मई की रात हुई थी। 26 मई को कुछ परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की जानकारी एक दिन बाद मिली। हमारे बच्चे कहाँ है उसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
एक परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में रात के 11-12 बजे के बीच आग लगी थी। हमें जानकारी आज (26 मई) दोपहर में दी गई। अस्पताल वाले हमारे बच्चों के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। अस्पताल वाले यह नहीं बता रहे हैं कि बच्चे को कहां रखा गया है। हमें इसकी जानकारी चाहिए, ताकि बच्चे की पहचान हो सके।
इस हादसे में एक दिन से लेकर 25 दिन के बच्चे की मौत हुई है। दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड हॉस्पिटल के मालिक नवीन खिची के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालना), 304 ए (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वह पश्चिम विहार कहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से वह गंभीर था।
