रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और ‘नागिन 7’ में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार


मशहूर स्टैंडअप कमीडियन समय रैना ने लंबे ब्रेक के बाद शो ‘स्टिल अलाइव’ के साथ यूट्यूब पर वापसी की। इसके 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

इसी के साथ ही उन्होंने अपने पिता के प्रति गहरे प्यार और समर्थन की कहानी भी शेयर की। उन्होंने शो के दौरान बताया था कि जब लेटेंट विवाद में वे फंसे हुए थे और बुरी तरह से परेशान थे, तब उनके पिता ने उनका समर्थन किया।

शो के दौरान समय ने सभी को समझाते हुए कहा कि लड़कों को अक्सर अपने पिता के सामने खुलने में दिक्कत होती है। वे अपने पिता से मन की बात तो दूर, खुलकर बोल नहीं पाते हैं।

 समय ने सभी से पिता के साथ एक भावनात्मक संबंध बनाने और इस चुप्पी को तोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे अपने पिता से प्यार जताएं, भले ही यह शुरू में अजीब लगे।

 समय ने कहा, “चुप्पी तोड़ो और अपने पिता को बताओ कि तुम उन्हें कितना प्यार करते हो।”

समय की इस भावनात्मक अपील ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। अब लड़के अपने पिता को अपने मन की बात कहते हुए वीडियो बना रहे हैं। ये वीडियो पोस्ट करके वे समय रैना को टैग भी कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img