Dark Circles Remedy: ये आसान नुस्खा हटाएगा आंखों के काले घेरे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर, जानिए आसान टिप्स


Last Updated:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, कम नींद और स्क्रीन टाइम के कारण डार्क सर्कल की समस्या आम हो गई है. लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. ऐसे में आलू जैसे आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि नियमित इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं.

आलू में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को निखारने और डार्क सर्कल कम करने में मदद करते हैं. खासकर इसमें पाया जाने वाला कैटेचिन तत्व त्वचा को हल्का और साफ बनाने में प्रभावी माना जाता है. इसके नियमित इस्तेमाल से आंखों के नीचे का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है और चेहरा ज्यादा ताजा व खूबसूरत दिखने लगता है.

cream

लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन कई बार मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते. इनके साइड इफेक्ट होने की भी संभावना रहती है. ऐसे में घरेलू नुस्खे एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं.

dark circle

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बताया कि सबसे पहले एक कच्चा आलू लें और उसे अच्छी तरह धोकर छील लें. अब आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इस रस को रूई की मदद से आंखों के नीचे डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

dark circle

इस रस को लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें. समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस उपाय को सप्ताह में कम से कम 3-4 बार करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है.

aloo

आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं. इसमें कैटेचिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C जैसे तत्व मिलकर त्वचा को पोषण देते हैं और पिग्मेंटेशन कम करते हैं. इसके अलावा, आलू का रस ठंडक प्रदान करता है, जिससे आंखों के आसपास सूजन और थकान भी कम होती है.

dark circle

जब भी आप आलू का इस्तेमाल करें, तब ताजा आलू का ही प्रयोग करें. यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इस नुस्खे के साथ पर्याप्त नींद और संतुलित आहार भी जरूरी है.

dark circle

डार्क सर्कल की समस्या का सबसे बड़ा कारण पर्याप्त नींद का न लेना है. इसलिए यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है. इसके साथ ही कुछ प्राकृतिक फलों का सेवन करने से भी इस समस्या में राहत मिल सकती है. धूप में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन या धूप के चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए.

make-up

डार्क सर्कल को छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेना एक अस्थायी उपाय है, लेकिन आलू जैसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खे लंबे समय तक फायदा पहुंचा सकते हैं. यह न केवल आपकी सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि त्वचा को हेल्दी भी बनाए रखते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img