Cyclonic Circulation News | IMD Weather Alert | अब धधकाएगा मौसम! सीधे 10°C बढ़ेगा टेंपरेचर, 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश


IMD Weather Alert: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज अचानक पलटने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल यानी कि 10 अप्रैल के लिए चौंकाने वाला पूर्वानुमान जारी किए हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में सीधे 8 से 10 डिग्री सेल्सियस का भारी उछाल आने वाला है, जिससे भीषण गर्मी की शुरुआत होगी; वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है.

अगर आपको लग रहा है कि अभी कुछ दिन मौसम खुशनुमा रहने वाला है, तो आप गलत हैं. आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, मौसम भारत के मौसम में दो फाड़ वाला है. देश के कुछ इलाकों में आसमान से आग बरसने की शुरुआत होने जा रही है, तो दूसरी ओर कई राज्यों में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के साथ आसमानी बिजली का कहर देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं कल के मौसम का हाल. इस खबर में जानेंगे कि हमारे-आपके शहर और राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है.

जलने के लिए हो जाइए तैयार!

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालांकि, आईएमडी ने बादल छाए रहने और हल्की-फुल्की बारिश के साथ मस्त हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है. लेकिन, डराने वाली बात ये है कि पारा भी तेजी से चढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा एकदम से 10°C तक उछलने वाला है. यानी कि पारा 40°C तक पहुंचने वाला है. यानी कि अब अप्रैल में ही भीषण गर्मी की शुरुआत होने वाली है. इस चेतावनी का सीधा मतलब हुआ कि अपना कूलर और एसी का धूल झाड़ लीजिए क्योंकि अगले तीन महीनों तक यही साथ देने वाले हैं.

किन इलाकों में चढ़ेगा पारा

  • पहाड़ों पर गर्मी की आफत: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे इलाकों में भी तापमान में 6 से 8 डिग्री का उछाल आएगा. बर्फबारी की ठंडक अब गर्मी में बदलने वाली है.
  • बिहार-बंगाल: मध्य भारत के राज्यों में 4-6°C और पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड) में 10 अप्रैल के बाद पारे में 5-7°C की वृद्धि होगी.
  • गुजरात और महाराष्ट्र: गुजरात में 12 अप्रैल तक पारा 2-4 डिग्री बढ़ेगा, जबकि महाराष्ट्र में 10 से 13 अप्रैल के बीच पारे में 2-3 डिग्री का उछाल देखा जाएगा. कुल मिलाकर, कल से देश के अधिकांश हिस्सों में भयंकर गर्मी का दौर शुरू हो रहा है.

आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर कई राज्यों में मौसम रौद्र रूप दिखाने वाला है. आईएमडी ने 10 अप्रैल के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेताते हुए कहा कि कल (10 अप्रैल) अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मेघालय में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी . नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कल आंधी और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी भारत में आंधी बारिश से बुरा हाल

ना केवल नॉर्थ ईस्ट में बल्कि पूर्वी भारत में भी भारी होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालय वाला हिस्सा और सिक्किम में भारी बारिश होने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 10 अप्रैल को इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है.

दक्षिण भारत में आंधी और बिजली का कहर

दक्षिण भारत में भी मौसम शांत नहीं रहेगा. केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कल गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और बिजली चमकेगी. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

तटीय राज्यों में चिपचिपी गर्मी का टॉर्चर

जहां एक तरफ बारिश होगी, वहीं तटीय इलाकों में रहने वालों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी का भयंकर टॉर्चर सहना पड़ेगा. मौसम विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कल (10 अप्रैल को) तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहेगा. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

क्यों अचानक पलट रहा है मौसम?
मौसम के इस बड़े उलटफेर के पीछे कई भौगोलिक कारण हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और ओडिशा के ऊपर अलग-अलग ‘अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) बने हुए हैं. इसके अलावा 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है. इन्हीं तूफानी हवाओं के आपसी टकराव के चलते भारत का मौसम अचानक इतना अटैकिंग हो गया है.

क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
अगर आप कल घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने राज्य का अलर्ट जरूर चेक कर लें. मैदानी इलाकों में हीटवेव से बचने की तैयारी कर लें और बारिश वाले इलाकों में छाता और रेनकोट साथ रखना न भूलें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img