डोंगरगढ़– पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने उनका आत्मीय स्वागत कर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों की ज्वलंत समस्याओं, युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसरों तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई। विष्णु लोधी ने क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए जनहित में ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दीर्घ राजनीतिक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण उपस्थित जनों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
विष्णु लोधी ने कहा कि डोंगरगढ़ की पावन धरती पर उनका आगमन क्षेत्रवासियों के लिए मार्गदर्शन और ऊर्जा का क्षण है। जनहित, किसान कल्याण और सामाजिक सौहार्द के लिए सतत संघर्ष ही हमारी प्रतिबद्धता है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री धनेश पाटीला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश भंडारी, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी,थानेश पाटीला, संजीव जी,राम जी तराने, संजीव वशिष्ट, भगवती वर्मा आदि वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
