डोंगरगढ़: भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल में ऐसे म्यूल बैंक एकाउंट जिसका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लिये उपयोग में लाया गया है की जानकारी समन्वय पोर्टल में प्रदर्शित होता है।
पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में खोले गये म्यूल एकाउंट का जांच कर कार्यवाही की जाती है। ऐसे ही म्यूल खाता के धारकों के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार बंधन बैंक शाखा डोंगरगढ़ में खुले विभिन्न म्यूल बैंक खातों मेंदिनांक- 25.01.2024 से 31.12.2024 तक सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि 10,06,544/-रू0 जमा होना पाया गया जिस पर दिनांक- 15.07.2025 को थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 360/2025 धारा- 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आज दिनांक- 19.07.2025 को 08 म्यूल अकांउट खाता धारक 01. मन्नू यादव, 02. सिराजूदीन खान, 03. आर्यन नामदेव, 04. सोहेल खान, 05. चिरावन सेन, 06. रवि ढीमर, 07. सचिन मेश्राम, एवं 08. प्रियांशु जंघेल को गिर0 कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपीः-*
01. मन्नू यादव पिता भारत यादव उम्र- 40 साल निवासी रामनगर जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0
02. सिराजूदीन खान पिता शाहबुद्दीन खान उम्र- 50 वर्ष निवासी रजा नगर मजार के पीछे डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0
03. आर्यन नामदेव पिता राकेश नामदेव उम्र- 21 साल निवासी सांई नगर कंडरापारा वार्ड क्रमांक- 21 डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0
04. सोहेल खान पिता सुलेमान खान उम्र- 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड काली मंदिर के पीछे डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0
05. चिरावन सेन पिता भीखम सेन उम्र- 35 साल निवासी महावीर पारा नीचे मंदिर के पास डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0
06. रवि ढीमर पिता किशोर ढीमर उम्र- 26 वर्ष निवासी भगत सिंह चौक ढीमर पारा डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0
07. सचिन मेश्राम पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र- 45 साल निवासी बुधवारी पारा वार्ड न0- 14, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0
08. प्रियांशु जंघेल पिता भरतलाल जंघेल उम्र- 22 साल निवासी ठेठवार पारा डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0