डोंगरगढ़ 06.01.2026 : शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की साजिश का समय रहते भंडाफोड़ किया गया था।
आरोपी बीरबल वर्मा एवं चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में 62.64 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1860 नग फर्जी आबकारी स्टीकर, बिना नंबर टीवीएस जूपिटर मोपेड, मोबाइल फोन, औजार एवं नगद राशि बरामद की गई।
जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1.38 लाख बरामद किया गया था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब एवं फर्जी लेबल की सप्लाई राजपाल सिंह भाटिया (महाराष्ट्र) एवं अवधेश सिंह पिता अविका सिंह, हाल करंजा शराब दुकान जिला बालाघाट (म.प्र.) द्वारा की जाती थी।
आरोपी अवधेश सिंह को दिनांक 06.01.2026 को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क एवं बीएनएस की धारा 339, 336(3), 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं आशीष कुंजाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ में तत्काल संयुक्त टीम गठित कर थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल के टीम ने रेड कार्रवाई की थी।
राजनांदगांव पुलिस अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई कर रही है।
