सिर्फ 10 मिनट में करें इंडक्शन साफ, बिना खरोंच के मिलेगा शानदार रिजल्ट, नई जैसी मिलेगी चमक

Last Updated:

इंडक्शन कुकटॉप को सही तरीके से साफ करने के आसान तरीके जानें. खरोंच से बचाने, जिद्दी दाग हटाने और कुकटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स और गलतियों से बचने के उपाय….

इंडक्शन कुकटॉप आजकल लगभग हर घर में इस्तेमाल होने लगा है, क्योंकि यह गैस चूल्हे की तुलना में तेज, सुरक्षित और ज्यादा साफ-सुथरा होता है. लेकिन इसकी ग्लास-सेरामिक सतह काफी नाजुक होती है, इसलिए इसकी सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी है. अगर समय-समय पर सफाई न की जाए तो उस पर जमी गंदगी हीट ट्रांसफर को प्रभावित करती है, जिससे खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. सही तरीके से सफाई करने से न सिर्फ कुकटॉप चमकदार रहता है, बल्कि उसकी लाइफ भी लंबी होती है.

गर्म हो तो गलती न करें- सबसे पहला और जरूरी नियम है कि कुकटॉप को साफ करने से पहले उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. अगर आप गर्म सतह पर पानी या क्लीनर डालते हैं, तो वह जलकर दाग छोड़ सकता है जो हटाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हमेशा हीट इंडिकेटर बंद होने के बाद ही सफाई शुरू करें.

कैसा कपड़ा इस्तेमाल करें- अगर कुकिंग के दौरान कुछ गिर जाए, जैसे दूध या सब्जी, तो उसे तुरंत साफ कर लेना चाहिए. इसके लिए एक मुलायम कपड़ा या स्पंज हल्का गीला करके इस्तेमाल करें. ताजे दाग आसानी से हट जाते हैं, लेकिन अगर देर कर दी जाए तो वही दाग जिद्दी बन जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिरका डालना फायदेमंद- जिद्दी दाग या पानी के निशान हटाने के लिए सिरका बहुत कारगर उपाय है. आप पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम कपड़े से साफ कर लें. इससे कुकटॉप पर जमा मिनरल डिपॉजिट और दाग आसानी से हट जाते हैं.

क्रीम भी कारगर- अगर दाग बहुत ज्यादा सख्त हो गए हैं, तो मार्केट में मिलने वाली कुकटॉप क्लीनिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे थोड़ी मात्रा में लगाकर सॉफ्ट पैड से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से सतह खराब हो सकती है.

कुछ चिपक जाए तो- कभी-कभी चीनी या प्लास्टिक जैसी चीजें सतह पर चिपक जाती हैं. ऐसे में आप कुकटॉप स्क्रेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे 45 डिग्री के एंगल पर पकड़कर धीरे-धीरे आगे की ओर धकेलें. इससे गंदगी निकल जाएगी और सतह को नुकसान भी नहीं होगा.

ये गलतियां पड़ेंगी बहुत भारी- अब बात करते हैं उन गलतियों की जो आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. स्टील वूल या हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल करने से ग्लास पर खरोंच आ जाती है, जिससे कुकटॉप खराब दिखने लगता है.

इसी तरह अमोनिया वाले क्लीनर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सतह पर दाग और डिसकलरिंग हो सकती है. इसके अलावा सफाई करते समय ज्यादा दबाव न डालें. इससे कुकटॉप की ग्लास लेयर क्रैक हो सकती है, जो बाद में बड़ी समस्या बन सकती है.

अगर कुकटॉप में कहीं दरार दिखने लगे, खासकर कंट्रोल पैनल के पास, तो उसे तुरंत बदलने पर विचार करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. अगर आप इन आसान टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपका इंडक्शन कुकटॉप हमेशा नया जैसा चमकता रहेगा, बेहतर परफॉर्म करेगा और लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के काम करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img