‘जना नायकन’ के लीक पर चिंतित हुए चिरंजीवी और बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस


गबरू’ और ‘लाहौर-1947’ के बाद सनी देओल ने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। अभिनेता ने फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरा होने की खुशी में ‘जाट’ का दूसरा पार्ट बनाने का एलान कर दिया है और फिल्म के मेकर्स और अपने को-स्टार्स को दिल से शुक्रिया कहा है। 

सनी देओल की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जाट’ की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता ने फिल्म जाट की शूटिंग के वक्त दिल खोलकर मस्ती की थी और वे दोबारा उस मस्ती को ‘जाट-2’ के जरिए जीना चाहते हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा! फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और मस्ती की, वो आज भी याद आती है। सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था। वाकई सबसे सुखद अनुभवों में से एक।”

उन्होंने आगे लिखा, “गोपीचंद मलिनेनी को उनके विजन और इस दुनिया को इतनी दमदार तरीके से जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं। आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगा। अब शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है। जाट-2 जल्द आ रही है।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img