जिसे घास समझकर उखाड़ देते हैं उसी से उगेंगे बाल, डायबिटीज-अस्थमा के लिए भी काल!


Dudhi Ghaas Health Benefits: मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इन्हीं में एक है दूधी घास, जो देखने में आम घास जैसी लगती है, लेकिन इसके फायदे चौंका देने वाले हैं. इस पौधे को तोड़ने पर इसमें से दूध जैसा सफेद रस निकलता है, इसी वजह से इसे दूधी घास कहा जाता है.

पहचान कैसे करें?
आयुष विशेषज्ञों के मुताबिक, दूधी घास पूरे देश में आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसकी सही पहचान होना जरूरी है. इसकी खास पहचान है इसके छोटे-छोटे बीज, जो इसे बाकी घास से अलग बनाते हैं. आदिवासी इलाकों में इसे “नेचुरल मेडिकल स्टोर” भी कहा जाता है.

बालों के लिए रामबाण
दूधी घास बालों की समस्याओं में काफी फायदेमंद मानी जाती है. सफेद बाल, बाल झड़ना और गंजापन जैसी दिक्कतों में इसके पत्तों का रस उपयोगी होता है. कनेर के पत्तों के साथ मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है.

सांस की बीमारियों में राहत
खांसी, अस्थमा जैसी समस्याओं में भी यह पौधा कारगर माना जाता है. इसके पत्तों का पाउडर बनाकर काढ़ा तैयार किया जाता है, जिसे नियमित लेने से सांस की नली की सूजन कम होती है और श्वसन तंत्र मजबूत होता है.

त्वचा रोगों में असरदार
दूधी घास के दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. दाद, खाज और खुजली जैसी समस्याओं में इसे लगाने से राहत मिलती है. प्रभावित जगह पर इसका रस लगाने से त्वचा जल्दी ठीक होने लगती है.

बच्चों के पेट के कीड़ों का इलाज
बच्चों में पेट के कीड़े होने पर भी यह एक घरेलू उपाय माना जाता है. इसके पत्तों का पाउडर बनाकर मिश्री और सौंफ के साथ देने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कीड़े खत्म होते हैं.

इस्तेमाल से पहले रखें सावधानी
हालांकि दूधी घास के कई फायदे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए. गलत मात्रा या बिना जानकारी के उपयोग नुकसान भी पहुंचा सकता है. आसानी से मिलने वाला, सस्ता और असरदार यही वजह है कि दूधी घास को आदिवासियों का “मेडिकल स्टोर” कहा जाता है. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह कई बीमारियों में राहत दे सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img