दिल्ली में खुला सस्ता कैंसर इलाज वाला अस्पताल, 20 लाख का इलाज अब 2-3 लाख में…गरीबों और किसानों के लिए राहत


होमफोटोDelhi

दिल्ली में खुला सस्ता कैंसर इलाज वाला अस्पताल, 20 लाख का इलाज अब 2-3 लाख में

Last Updated:

Delhi Divine Multispeciality Hospital: भारत में कैंसर का इलाज बेहद महंगा है. प्राइवेट अस्पताल में कैंसर का इलाज 20 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक होता है, जितना गंभीर कैंसर, उतनी महंगी कीमत और सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज सस्ता तो है लेकिन वहां मरीजों की इतनी लंबी लाइन है कि नंबर आने तक कैंसर मरीज की मृत्यु हो जाती है. इन सबको देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा अनोखा हॉस्पिटल खोला गया है. जो कि वजीराबाद बुराड़ी में है.

इस अस्पताल का नाम डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जिसके मालिक डॉ. राजेंद्र कुमार हैं. जो कि वर्तमान में शालीमार बाग दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑकोलॉजी डिपार्मेंट के निदेशक हैं और मुख्य रूप से बड़ौत के रहने वाले हैं. डॉ. राजेंद्र कुमार का पूरा परिवार पिता समेत इंडियन आर्मी में रहा है.

पिता 16 जाट रेजीमेंट में थे और 1963-78 तक उन्होंने आर्मी में अपनी सेवाएं दी और पाकिस्तान-चीन के युद्ध में भी वह शामिल रहे. यही वजह है कि डॉक्टर राजेंद्र कुमार के अंदर देश प्रेम है. इसीलिए उन्होंने सस्ता कैंसर इलाज शुरू किया है ताकि हर मरीज की जान बचाई जा सके.

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका जन्म बरेली में हुआ था. उसके बाद बड़ौत आ गए. बड़ौत में उन्होंने कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आ गए और दिल्ली में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू लखनऊ से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. कैंसर की ट्रेनिंग उन्होंने दिल्ली के रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट से की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जहां साल 2010 से वह मैक्स शालीमार बाग दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. साथ में उन्होंने वजीराबाद बुराड़ी में अपना खुद का एक अस्पताल खोला है. जहां पर गरीब मरीज और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के साथ-साथ किसानों को सस्ते में कैंसर इलाज दिया जा रहा है. दवाएं भी सस्ते में दी जा रही हैं, क्योंकि कई फार्मा कंपनी हैं. जो इस अस्पताल में अपनी सस्ती दवाएं देकर योगदान कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि जो कैंसर का इलाज बाहर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 15 से 20 लाख रुपए में होगा. वही यहां पर 2-3 लाख रुपए में आराम से हो जाएगा. हर कैंसर की कीमत अलग-अलग होती है, लेकिन उनके यहां हर तरह के कैंसर का इलाज सस्ते में ही होता है. एडवांस ट्रीटमेंट के लिए वह मैक्स शालीमार बाग का सहारा लेते हैं.

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों किसानों में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला कैंसर पेट फेफड़े और मुंह का है. क्योंकि पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किसान करते हैं, जिस वजह से उनको इस तरह के कैंसर से जूझना पड़ता है. उनके अस्पताल में किसानों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जिनको सस्ता इलाज दिया जा रहा है.

इसके अलावा महिलाओं की बात करें तो महिलाओं में ब्रेस्ट और गायनीका कैंसर बहुत ही सामान्य हो गया है. जो बहुत बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि उनके बुराड़ी स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में 70 से 80% गरीब मरीज ही आते हैं. क्योंकि उनको पता है कि वहां पर उनका इलाज सस्ता होगा. उन्होंने बताया कि वह अपने गांव में भी ओपीडी करते हैं. बड़ौत में हर रविवार को वह ओपीडी करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img