6500mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन, वीवो ने एंड्रॉयड फोन के बीच बढ़ा दी है टक्कर, आपके लिए कौन सा बेस्ट?


वीवो ने भारत में अपने Y सीरीज के तहत दो नए बजट स्मार्टफोन वीवो Y21 5G और वीवो Y11 5G लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूथ डिस्प्ले चाहते हैं.

कीमत की बात करें तो वीवो Y21 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है, जबकि वीवो Y11 5G ₹14,999 से शुरू होता है. दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. साथ ही, बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को ₹1,500 तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है.

कैसे हैं दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो दोनों फोन में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. इससे यूजर्स को स्मूथ और ब्राइट विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है.

कैमरा में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. वीवो Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि वीवो Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा मिलता है. दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. हालांकि, वीवो Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि Y11 5G में 15W चार्जिंग दी गई है.

इसके अलावा, दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं और IP65 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं.

यानी कि वीवो Y21 5G और Y11 5G बजट सेगमेंट में अच्छे ऑप्शन हैं. अगर आपको बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग चाहिए, तो Y21 5G बेहतर है, वहीं कम बजट वालों के लिए Y11 5G एक किफायती ऑप्शन है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img