✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी में आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है बिहार सरकार के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी र नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं इस अवसर पर गरियाबंद में भाजपा, भाजयुमो एवं भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर एकत्र होकर जमकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ बांटी और “भाजपा ज़िंदाबाद” तथा “नितिन नबीन ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे, यही मंगलकामना है।जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है और उनके प्रभारी रहते हुए राज्य में पार्टी ने चुनावी सफलताएँ भी हासिल की हैं।भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि एक युवा और कर्मठ नेता को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे। भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि मेहनत और समर्पण से एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँच सकता है। यह निर्णय युवाओं को पार्टी में नई दिशा और नई सोच देने का प्रतीक है भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आज ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक रूप से देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है, जहाँ बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ता आगे बढ़ता है। नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विज़न को युवा शक्ति साकार करेगी।नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे ज़मीनी कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा शहरी विकास, स्वच्छता, सुशासन और आमजन से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है।भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि संगठन में समर्पण और अनुशासन का सम्मान होता है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी साझा की।ये रहे उपस्थित-अनिल चंद्राकर आशीष शर्मा,चंद्रशेखर साहू महामंत्री, अजय रोहरा, सुरेन्द्र सोनटेके,मुरलीधर सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल,रिखीराम यादव रूपनारायण साहू, लोकेश्वरी निषाद, राधेश्याम सोनवानी सागर मायनी भागीरथी मांझी,धनराज विश्वकर्मा सुमित पारख, सोहन ध्रुव, लेखराम साहू, प्रगति देवगांन भीम निषाद टिंकू ठाकुर लीना दुबे, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, प्रतिभा हुमने, मधु देवांगन, रेणुका साहू, प्रियंका सोनी , पुष्पक देवगांन विष्णु मरकाम , लोकनाथ साहू रिजवान मेमन अर्चना उपाध्याय, जमुना गजभिए, सूरज सिन्हा , थान सिंह निषाद, सुजल कोठारी, पुरेंद्र साहू, हिरेंद्र साहू,, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह वंश सिन्हा बृजलाल ठाकुर निखिल साहू अशोक ठाकुर पुश साहू मयंक सोनी दुलम बाई ध्रुव वेदिका वासनिक लीना दुबे दिव्यांश चंद्राकर भुवनेश्वर डहरिया मोतीराम बलराज पटेल धनेश नेताम गुलाम बाई ध्रुव एकलव्य शर्मा राधेश्याम पटेल यश मिश्रा अभिषेक तिवारी भगोली साहू अमर सिंह ठाकुर राकेश सोनी

