कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण लोकप्रिय एनिमेशन पात्र ‘छोटा भीम’ और ‘चुटकी’ रहे, जिन्होंने खासकर युवा और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में भाग लिया।
चुनाव आयोग के मीडिया इंचार्ज आशीष गोयल ने कहा, “आज का कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम का हिस्सा है, जो मतदाताओं की जागरुकता पर केंद्रित है। हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव एक त्योहार की तरह मनाया जाए।
वहीं, चुनाव आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित और जागरूक करना है। साथ ही मतदान केंद्र की जानकारी और मतदान दिवस की समय-सारणी जैसी जरूरी सूचनाएं देना भी है। इन प्रयासों का लक्ष्य खासकर शहरी मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांग मतदाताओं, युवाओं और पहली बार वोट करने वालों की भागीदारी बढ़ाना है।





