Career Guidance: 10वीं में 90% नंबर हैं तो क्या साइंस लेना मजबूरी है? एक्सपर्ट से जानें सही सलाह


Last Updated:

How to Choose Stream After Class 10: कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही स्टूडेंट्स स्ट्रीम को लेकर स्ट्रेस में हैं. 11वीं की पढ़ाई के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से क्या चुनें? जानिए 11वीं के लिए स्ट्रीम चुनने का सही तरीका.

Zoom

Career Guidance: 11वीं में एडमिशन से पहले स्ट्रीम का फैसला लेना जरूरी है

नई दिल्ली (How to Choose Stream After Class 10). 10वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही रिजल्ट के शोर के बीच हर घर में एक खामोश जंग छिड़ जाती है- 11वीं में साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स, किस स्ट्रीम में एडमिशन लें? यह फैसला अक्सर नंबरों की दौड़ और पड़ोस वाले शर्मा जी के बेटे के करियर को देखकर ले लिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90% अंक लाने वाला बच्चा भी शानदार पेंटर या वकील बन सकता है और 60% वाला सफल बिजनेसमैन? अब सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही सफलता की गारंटी नहीं है.

मौजूदा दौर में दुनिया मार्कशीट से ज्यादा स्किल और पैशन की कद्र करती है. इसीलिए इस मोड़ पर एक गलत फैसला आने वाले 40 साल बोझिल बना सकता है और एक सही चुनाव कामयाबी के शिखर पर पहुंचा सकता है. मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग की प्रिंसिपल डॉ. अलका कपूर का मानना है कि स्ट्रीम का चुनाव किसी भेड़चाल का हिस्सा नहीं होना चाहिए. उनके अनुसार, शिक्षा का असली मकसद स्टूडेंट के अंदर छिपी उस चिंगारी को पहचानना है, जो उसे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे.

जरूरी है मार्क्स और मिथकों से आगे बढ़ना

समाज में heirarchy यानी पदानुक्रम बना दिया गया है कि साइंस सबसे अच्छी है, फिर कॉमर्स और सबसे आखिर में आर्ट्स. डॉ. अलका कपूर के अनुसार, इस सोच को बदलने की जरूरत है. मौजूदा दौर में आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) की पढ़ाई करने वाला छात्र भी लॉ, मीडिया, साइकोलॉजी और डिजाइनिंग में उतना ही शानदार करियर बना सकता है, जितना कोई इंजीनियर या डॉक्टर. किसी भी स्ट्रीम को कमतर आंकना स्टूडेंट की क्षमता को सीमित करने जैसा है.

पहचानें अपनी ताकत और रुचि

स्ट्रीम चुनने का सबसे अच्छा तरीका आत्म-चिंतन है. स्टूडेंट्स को देखना चाहिए कि उन्हें किस विषय को पढ़ने में ज्यादा आनंद आता है.

  • साइंस: अगर आपकी दिलचस्पी जीव विज्ञान (Biology), मुश्किल समस्याओं को हल करने और नई खोजों में है.
  • कॉमर्स: अगर आपको मार्केट, बिजनेस, शेयर मार्केट और नंबरों के साथ खेलना पसंद है.
  • आर्ट्स: अगर आप क्रिएटिव हैं और समाज, कानून, पॉलिटिक्स या कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं.

समझिए हर स्ट्रीम का मतलब

  • साइंस: केवल इंजीनियरिंग और मेडिकल तक सीमित नहीं है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एनवायर्मेंटल साइंस जैसे उभरते हुए क्षेत्र भी शामिल हैं.
  • कॉमर्स: यह फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स और एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) के दरवाजे खोलता है.
  • ह्यूमैनिटीज: यह स्ट्रीम कानून (Law), सोशल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशंस और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के लिए मजबूत आधार तैयार करती है.

स्कूलों में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है. डिबेट, विज्ञान प्रदर्शनियों और अन्य एक्टिविटीज से असली पहचान मिलती है. सही स्ट्रीम चुनने के लिए करियर काउंसलिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट की मदद जरूर लें.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img