Last Updated:
Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका एक बार फिर 2 सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं और इसका असर शेयर बाजार, तेल मार्केट और रुपये पर भी दिख रहा है. बहुत उम्मीद है कि आज शेयर बाजार में तेजी दिखेगी, जबकि डॉलर …और पढ़ें
ईरान अमेरिका जंग (AI जेनेरेटेड फोटो)
नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका एक बार फिर कुछ दिनों के लिए युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं. इस बार तो ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल और गैस की आवाजाही को भी मंजूरी दे दी है. इस राहत भरी खबर से पूरी दुनिया को फायदा दिख रहा. आज तेल, शेयर और रुपया सहित तमाम बाजारों में तेजी के संकेत साफ दिख रहे हैं. साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे भी आज आने वाले हैं. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया बयानों को देखें तो साफ संकेत मिलता है कि आरबीआई एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करके सस्ते कर्ज का तोहफा दे सकता है.
आरबीआई भी दे सकता है सस्ते कर्ज का तोहफा
रिजर्व बैंक के गर्वनर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली एमपीसी की बैठक आज सुबह खत्म हो जाएगी और माना जा रहा है कि एक बार फिर रेपो रेट में कटौती का तोहफा मिल सकता है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक दिन पहले ही सस्ते कर्ज का संकेत दिया था. उनकी बातों को पकड़ कर चलें तो साफ संकेत दिख रहा है कि रेपो रेट में एक बार फिर कटौती की जा सकती है. आरबीआई पहले ही रेपो रेट में 5 बार कटौती कर चुका है.
शेयर बाजार में आएगी जबरदस्त तेजी!
ईरान और अमेरिका के सीजफायर पर सहमत होने का असर आज शेयर बाजार पर भी बखूबी दिखेगा. भारत का गिफ्ट निफ्टी तो पहले से ही 3 फीसदी यानी 699 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में भी एशिया में जापान का निक्केगी 4.50 फीसदी तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बाजार 5.37 फीसदी की तेजी के साथ बुधवार सुबह कारोबार कर रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार में भी डाऊ जोंस 2 फीसदी से ज्यादा तो एसएंडपी में करीब 1 फीसदी की तेजी दिख रही है.
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
ईरान के होर्मुज का रास्ता खोलने और 2 सप्ताह तक युद्ध विराम पर सहमत होने के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड तो 14 डॉलर से भी ज्यादा टूटकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दिख रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई का भाव 15 डॉलर से भी नीचे चला गया है. इससे प्रति बैरल कीमत भी 97 डॉलर के आसपास दिख रही है. यह क्रूड की कीमत में हाल फिलहाल आई सबसे बड़ी गिरावट है.





