अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है. ऐपल का लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 Pro इस समय शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. आमतौर पर ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए अगर आप अपग्रेड प्लान कर रहे हैं तो इस डील पर जरूर नजर डालें.
iPhone 17 Pro डील: कितना मिल रहा है फायदा? आईफोन 17 Pro को भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह फोन ₹1,32,490 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹2,410 की छूट मिल रही है.
इसके अलावा, अगर आप HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹6,000 तक का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹4,500 तक की छूट भी दी जा रही है. इस तरह कुल मिलाकर ₹8,000 से ज्यादा की बचत संभव है.
iPhone 17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
आईफोन 17 प्रो में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion तकनीक के साथ आता है. इसमें ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM के साथ आता है. यह फोन हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी लाइफ भी काफी मजबूत है, कंपनी के मुताबिक ये फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
क्या अभी iPhone 17 Pro खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक पावरफुल और लॉन्ग-टर्म स्मार्टफोन चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro अभी भी एक शानदार ऑप्शन है. A19 Pro चिप, 48MP कैमरा और 8K वीडियो जैसी सुविधाएं इसे आने वाले कई सालों तक इसे नया बनाए रखेंगी.
हालांकि, अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, तो आने वाले महीनों में फेस्टिव सेल या iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है.





