पहले दिन भदभदा इलाके में एक्शन
पहले दिन भदभदा इलाके में बुलडोजर गरजा। इस इलाके में प्रशासन ने 9 दुकानों पर कार्रवाई की। बुलडोजर एक्शन के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था, ताकि किसी भी विरोध कि स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जताया। वहीं, प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
प्रशासन के मुताबिक, 16 मार्च 2022 को भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बड़ा तालाब से 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण को अवैध माना जाएगा। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि नियमानुसार सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।





