राजनांदगांव थाना कोतवाली पुलिस ने दो सट्टेबाजों को रंगे हाथों पकड़ लिया।2 फरवरी को लखोली के अटल आवास मुरूम खदान के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी कलीम खान (40 वर्ष) सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पट्टी, 340 रुपये नगदी, डॉट पेन और मोबाइल जब्त।
पूछताछ में कलीम ने बताया कि वो नीलकंठ जायसवाल उर्फ बंटी (32 वर्ष) के लिए सट्टा चला रहा था। बंटी को भी हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त किया गया।
एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई। दोनों आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
राजनांदगांव पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। और अपडेट्स के लिए बने रहें। धन्यवाद!
