-4.4 C
New York

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत नागेश का बिंद्रानवागढ़ में भव्य स्वागत युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

Published:

✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _गुरुवार को युवा मिलन कार्यक्रम के तहत पहली बार बिंद्रानवागढ़ मंडल पहुंचे भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का ग्राम जोबा में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ भाजयुमो ने जोशीला स्वागत किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल महामंत्री राज दे ने किया इस दौरान बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है मैं आप सब के बीच समर्थन मांगने आया हूं कि हम सब मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत और ऊर्जावान बनायेंगे उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है जब युवा मोर्चा मिलकर काम करेगा तो बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलेगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा कि कर्मठ और ऊर्जावान अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा मजबूत होगा। पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा कार्यक्रम को सरपंच एकता सोम, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, राज दे ने भी संबोधित किया राज दे ने कहा की ऊर्जावान नेतृत्व से युवाओं में उत्साह का माहौल है इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर मयाणी, प्रतीक तिवारी, तोरण सागर, मानव निर्मलकर, शुभम सांग, लेखराज, मुकेश सिन्हा, अमर सिंह, देवानंद नागेश, डायमंड मरकाम, मनमोहन फूलदीप भी उपस्थित थे।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img