BJP ने 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, CM हिमंता जालुकबारी से 7वीं बार लड़ेंगे चुनाव


मध्य और निचले असम की कई सीटों पर भी घोषणा

बीजेपी ने मध्य और निचले असम की कई सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरहमपुर, समगुरी और नगांव शामिल हैं। बरहमपुर से पार्टी ने जीतू गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जबकि नगांव-बटाद्रबा से रूपक सरमा चुनाव लड़ेंगे।

आदिवासी और आरक्षित सीटों पर, पार्टी ने बोको-चायगांव (एसटी), तामुलपुर (एसटी), धेमाजी (एसटी), माजुली (एसटी), बोकाजान (एसटी) और दीफू (एसटी) जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

यह सूची बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img