‘लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही बीजेपी’, राज्यसभा चुनाव परिणाम पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति तब पैदा होती है, जब विधानसभा अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और वही दूसरी पार्टियों के विधायकों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए अपने सदस्यों को पूरी तरह बांधकर रखना संभव नहीं है, लेकिन बीजेपी जिस तरह से काम कर रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

सांसद रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इतिहास अन्य दलों को तोड़ने और सरकारें गिराने का रहा है और जब कोई नेता बिक जाता है तो उस पर किसी का नियंत्रण नहीं रह जाता।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img