तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘‘कल अभिषेक बनर्जी ने मुझे बताया कि नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए एक ही दिन में लगभग 30,000 फॉर्म जमा होने की सूचना मिलने पर उन्हें अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बीच से ही कोलकाता स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय जाना पड़ा।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी बिहार, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अवैध मतदाताओं को बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है। वे बिहार की तरह ही रेल के माध्यम से बाहरी मतदाताओं को लाने की योजना बना रहे हैं।’’
इस बीच ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र लिखकर तीखे लहजे में कहा कि जिनका बंगाल से कोई वैध संबंध नहीं है, उनसे संबंधित फॉर्म 6 के आवेदन “अवैध, असंवैधानिक और मौलिक रूप से अलोकतांत्रिक” हैं, जो दुर्भावनापूर्ण इरादे को दर्शाते हैं।उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी बंगाल की मतदाता सूची में “बाहर से अवैध मतदाताओं को जबरदस्ती शामिल करने” की कोशिश करती है, तो लोग इसका विरोध करेंगे।





