2.8 C
New York

भूपेश बघेल के कार्यकाल में रखी गई मजबूत नींव, अब पूरा करे भाजपा सरकार(विष्णु लोधी)

Published:

डोंगरगढ़ से कटघोरा तक प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना को लेकर चल रही बयानबाजी पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित की इस महत्वपूर्ण परियोजना को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस रेल परियोजना की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में रखी गई थी। भूमि अधिग्रहण, सर्वेक्षण और प्रारंभिक प्रक्रियाओं को गति देने का कार्य कांग्रेस सरकार ने ही किया। यह कहना कि परियोजना को “मिट्टी में मिला दिया गया”, तथ्यों से परे और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। इस परियोजना का मांग लगातार कांग्रेस और क्षेत्र के जनता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह जी के द्वारा लगातार संघर्ष किया गया उन्होंने इस परियोजना के लिए साइकिल यात्रा भी निकाली।


विष्णु लोधी ने कहा कि आज केंद्र और राज्य—दोनों स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यदि परियोजना वर्षों से लंबित है तो अब बहाने नहीं, बल्कि परिणाम सामने आने चाहिए। जनता ने वोट केवल किसी दल को नहीं, बल्कि विकास के वादों को दिया है। जनता ने कांग्रेस को भी चुना था और भाजपा को भी—क्या जनता ने विश्वास जताकर कोई गलती की थी? उन्होंने कहा कि लगभग हजारों करोड़ की अनुमानित लागत वाली यह रेल लाइन डोंगरगढ़, कवर्धा, पंडरिया, मुंगेली होते हुए कटघोरा तक क्षेत्र को जोड़ेगी। इससे खनिज परिवहन को गति मिलेगी, स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी, किसानों को बाजार तक पहुंच आसान होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विष्णु लोधी ने भावुक शब्दों में कहा,
“यह केवल रेल लाइन नहीं, बल्कि पिछड़े अंचलों के सपनों की पटरी है। इसे राजनीति की धूल में दबाना जनता के साथ अन्याय है। यदि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ रहा, तो जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।”
उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे अतीत को कोसने के बजाय वर्तमान में ठोस पहल करें। विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ से पहले उन्हें धरातल पर काम दिखाना चाहिए।
उन्होंने यहां भी कहा की राजनांदगांव जिले में बैगैर भूमि अधिग्रहण के किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा के ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। जो कि सही नहीं है। किसानों के साथ अन्य करना बंद करें भाजपा सरकार। साथ ही डोंगरगढ़, मोहला, मानपुर रेल लाइन जो दक्षिण भारत से सीधा संपर्क स्थापित कर क्षेत्रीय व्यापार पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। जनता की वर्षों पुरानी मांग है लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल दिखाई नहीं देती है। सरकार को चाहिए प्रारंभिक सर्वेक्षण कर इस मांग को भी पूरा करना चाहिए।
अंत में विष्णु लोधी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता, किसानों, व्यापारियों और युवाओं की आवाज बनकर इस परियोजना को पूरा कराने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। जनहित सर्वोपरि है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img