Last Updated:
BJP candidates List: बीजेपी ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए.
भाजपा ने उपचुनाव के लिए कैंडिडेट लिस्ट जारी की है.
भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आई है. यह कैंडिडेट लिस्ट बंगाल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि कई राज्यों के उपचुनाव के लिए है. जी हां, भाजपा ने आज यानी गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है.
BJP की ओर से जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकरियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं, भाजपा ने भी पोंडा सीट से अपने उम्मीदवा का ऐलान कर दिया है.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें





