उत्तर भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलेगा। 16 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इसके अलावा 16 और 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी गरज, बिजली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 16 से 20 मार्च के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश होने का अनुमान जताया है, जबकि 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।





