बड़ी बैटरी, बड़ा पावर! 15 अप्रैल को आ रहा है Vivo T5 Pro 5G, कीमत नहीं होगी ज्यादा, फीचर्स आए सामने


वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह फोन 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. यह डिवाइस पिछले साल आए वीवो T4 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसमें कई बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं.

सबसे बड़ी खासियत इस फोन की बैटरी है. वीवो T5 Pro 5G में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में काफी खास मानी जा रही है. यह बैटरी न सिर्फ लंबा बैकअप देगी, बल्कि लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K रेजोलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका स्क्रीन साइज करीब 6.8 इंच हो सकता है और इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरिएंस मिलेगा.

परफॉर्मेंस के लिए ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा. यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है. ऐसे में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकेंगे.

डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने टीज़र में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया है, जिसमें पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा सेटअप नजर आता है. फ्रंट में पिल-शेप कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा. फोन में IP68 और IP69 जैसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस फीचर्स भी मिल सकते हैं.

कितनी हो सकती है कीमत?
ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके लिए प्लेटफॉर्म पर एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव हो चुका है, जहां धीरे-धीरे इसके फीचर्स सामने लाए जा रहे हैं. कीमत की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है.

वीवो T5 Pro 5G एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन साबित हो सकता है, जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन मिलेगा. अगर आप इस बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img