बंगाल चुनावः ECI ने 15 में से 5 IPS अफसर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई, दूसरे राज्य में बनाया था पर्यवेक्षक


आयोग ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर बिधाननगर पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा और सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त सैयद वकार रजा सहित 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की थी, ताकि वे राज्य के बाहर होने वाले चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर सकें।

बंगाल चुनावः ECI ने 15 में से 5 IPS अफसर के ट्रांस्फर आदेश पर रोक लगाई, दूसरे राज्य में बनाया था पर्यवेक्षक

i

user

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के 15 आईपीएस अफसरों को दूसरे राज्यों में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात करने के अपने पूर्व के आदेश में बदलाव करते हुए इनमें से पांच अफसरों के स्थानांतरण आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर बिधाननगर पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा और सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त सैयद वकार रजा सहित 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की थी, ताकि वे राज्य के बाहर होने वाले चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर सकें।हालांकि, आयोग ने 24 घंटे के भीतर ही उनमें से पांच के संबंध में अपना निर्णय बदल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के शेष 10 अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य राज्यों में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए रवाना होंगे। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पांच अधिकारियों से संबंधित आदेश को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। उन्हें तत्काल रवाना होने की आवश्यकता नहीं है।’’

नयी दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा जारी पूर्व अधिसूचना के अनुसार, मुरलीधर शर्मा और सैयद वकार रजा को तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके अलावा बाकी अन्य अधिकारियों को भी इसी तरह अन्य चुनावी राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img