Beauty Tips: किचन की इन चीजों से पाएं पार्लर जैसा ग्लो, स्किन बनेगी मुलायम और चमकदार, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर


Last Updated:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना आसान नहीं रह गया है. धूल, धूप और तनाव के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित हो सकते हैं. आलू, एलोवेरा, शहद-नींबू, दही-बेसन और दूध-चावल के आटे जैसे आसान नुस्खे अपनाकर आप अपनी त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं.

जब चेहरा साफ और चमकदार दिखता है, तो खुद के साथ-साथ सामने वाले को भी देखना अच्छा लगता है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे का ध्यान न रख पाने की वजह से त्वचा काली पड़ने लगती है और धीरे-धीरे उसकी चमक भी खत्म हो जाती है. इसके लिए शहद और नींबू एक बेहद कारगर तरीका माना जाता है. नींबू और शहद का पेस्ट बनाकर जरूरत अनुसार लगभग 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लेना चाहिए. इसके बाद त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है. शहद और नींबू में पाए जाने वाले तत्व चेहरे के लिए फायदेमंद होते हैं और त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं.

photo gallery

दूसरे घरेलू उपाय के रूप में आप दही और बेसन के मिश्रण का लेप बनाकर चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं, यह भी बेहद कारगर साबित होता है. इससे चेहरा ग्लो करता है और यह लेप डेड सेल्स को हटाकर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है. साथ ही यह मुंहासों को कम करता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है. यह उपाय लंबे समय से गांव और शहरों में महिलाएं अपनाती आ रही हैं.

photo gallery

स्किन को सुंदर और जवान बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी डार्क सर्कल जल्दी नहीं जाते. अब ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू इसमें आपकी मदद कर सकता है. डार्क सर्कल के लिए आलू को पीसकर त्वचा पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद इसे हटा दें. धीरे-धीरे नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल हल्के होकर कम होने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

photo gallery

स्किन के लिए एलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. चेहरे की बात हो और एलोवेरा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा में होने वाली जलन को शांत करता है और प्राकृतिक निखार देता है. इसे सीधे चेहरे पर अप्लाई करें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें.

photo gallery

सॉफ्ट स्किन हर कोई चाहता है, लेकिन बाहर मिलने वाली क्रीम इतनी महंगी होती हैं कि हर कोई उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाता. ऐसे में घर की सामग्री से भी स्किन को मुलायम बनाया जा सकता है. इसके लिए दूध और चावल के आटे का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. यह पैक त्वचा को मुलायम बनाता है और प्राकृतिक निखार देता है. इन उपायों को अपनाकर आप चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img