हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की


कांग्रेस के अपने सभी विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाकर एकजुट रखने में कामयाब होने के बाद बीजेपी ने दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर आपत्ति जताई है और उन्हें खारिज करने का दबाव बना रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है और इसे धांधली बता रही है।

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

i

user

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में वैध मतों को अवैध ठहराने की कोशिश की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने आयोग से हस्तक्षेप की मांग करते हुए यह भी कहा कि आयोग इस मामले पर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे।

अपने पत्र में खड़गे ने कहा, ‘‘यह चुनाव की शुचिता में हस्तक्षेप करने का एक स्पष्ट प्रयास है और इसे भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तुरंत रोका/समाधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा, हमारे वैध मतों को अमान्य ठहराने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जो स्पष्ट रूप से प्रक्रिया को कलंकित करने/उसे पटरी से उतारने का एक प्रयास है।’’

मामला हरियाणा में जारी राज्यसभा चुनाव में धांधली की कोशिश से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के अपने सभी विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाकर एकजुट रखने में कामयाब होने के बाद बीजेपी ने दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर आपत्ति जताई है और उन्हें खारिज करने का दबाव बना रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है और इसे धांधली बता रही है। फिलहाल गतिरोध बना हुआ है और राज्यसभा चुनाव की मतगणना रुकी हुई है।

गौरतलब है कि हरियाणा में दो राज्यसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img