वोट शेयर में भी एनडीए बढ़त में दिख रहा है. एनडीए को 42.7% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि INDIA गठबंधन 36.1% पर रह सकता है, यानी करीब 6.6% का अंतर.
सरकार के कामकाज को लेकर भी जनता का रुझान मिला-जुला, लेकिन ज्यादा सकारात्मक दिखा. बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर करीब 50% से ज्यादा लोगों ने सरकार के काम को अच्छा या बहुत अच्छा बताया. वहीं महिलाओं को दी जा रही 9,000 रुपये की DBT योजना को भी बड़ा चुनावी फैक्टर माना जा रहा है, जिसमें 57% से ज्यादा लोगों का मानना है कि इससे एनडीए को महिला वोटों में फायदा होगा.
मुख्यमंत्री पद की पसंद में Himanta Biswa Sarma 48% के साथ पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि Gaurav Gogoi को 37.7% समर्थन मिला.
वोट शेयर में एनडीए से इंडिया 6.6% पीछे
असम विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल में इंडिया गठबंधन के मुकाबले एनडीए गठबंधन 6.6 फीसदी ज्यादा वोट हासिल करती दिख रही है.
- बीजेपी+ (NDA) : 42.7%
- कांग्रेस+ (I.N.D.I.A): 36.1%
- AIUDF: 2.3%
- अन्य: 5.2%
- अभी तय नहीं किया है: 9.3%
- कुछ कह नहीं सकते: 4.4%
बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों को निकालने के मामले में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन को आप किस तरह आंकते हैं?
- काफी अच्छा: 38.8%
- अच्छा: 11.8%
- औसत: 19.2%
- खराब: 12.3%
- काफी खराब: 12.6%
- कुछ कह नहीं सकते: 10.4%
NDA सरकार की ओर से महिलाओं को दी जा रही 9,000 रुपये की DBT का चुनावी नतीजों पर क्या असर पड़ेगा, आप इसे कैसे देखते हैं?
- NDA के लिए महिलाओं के वोट मज़बूत होंगे: 42.8%
- एनडीए के पक्ष में महिला वोटरों को खींचने में मददगार होगी: 15.1%
- इस फैसले से असम के वित्त पर भारी दबाव बढ़ेगा: 16.9%
- कोई असर नहीं, केवल चुनावी हथकंडा/जुमला: 10.8%
- कुछ कह नहीं सकते: 14.4%
अगर मौजूदा विधायक चुनाव में प्रत्याशी बनते हैं तो उनके लिए वोट देने की आपकी कितनी संभावना है?
- अवश्य मौजूदा विधायक को वोट देंगे: 43.4%
- मौजूदा MLA को वोट देने की संभावना कम, लेकिन वही पार्टी दूसरे प्रत्याशी को उतारती है तो वोट देंगे: 25.8%
- शायद मौजूदा विधायक को वोट देंगे: 4.8%
- बहुत कम संभावना है, किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे: 12.0%
- कुछ कह नहीं सकते: 14.0%
आपके अनुसार सबसे असम विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे ज्वलंत मुद्दा क्या है?
- बेरोज़गारी : 25.7%
- ज़ुबीन की मौत की निष्पक्ष जांच: 13.2%
- बाढ़ और पुनर्वास: 15.2%
- बढ़ती महंगाई: 4.5%
- पर्यावरण का बिगड़ना: 4.9%
- शराब और ड्रग्स की समस्या: 9.3%
- भ्रष्टाचार: 10.1% अवैध
- इलीगल इमिग्रेशन: 5.1%
- विकास की कमी: 6.6%
- कुछ कह नहीं सकते: 5.4%
आप असम के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं?
- हिमंता बिस्वा सरमा (भाजपा): 48.0%
- गौरव गोगोई (कांग्रेस): 37.7%
- बदरुद्दीन अजमल (एआईयूडीएफ): 2.0%
- अखिल गोगोई (रायजोर दल) : 2.0%
- अन्य : 4.5%
- कुछ नहीं कह सकते: 5.8%
पिछले पांच वर्षों में, आप वर्तमान राज्य सरकार के समग्र प्रदर्शन को किस प्रकार आंकेंगे?
- बहुत अच्छा : 32.1%
- अच्छा : 15.3%
- औसत : 15.6%
- खराब: 15.8%
- बहुत खराब: 13.1%
- कह नहीं सकते: 8.0%
कुल मिलाकर ओपिनियन पोल में असम में एनडीए की बढ़त साफ नजर आ रही है, लेकिन विपक्ष भी पूरी तरह मुकाबले में बना हुआ है.





