राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शेलार ने कहा, ‘‘आशा भोसले को 13 अप्रैल को शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।’’
इससे पहले दिन में, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि लोग लोअर परेल के कासा ग्रैंड में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।





