बुशहर प्लांट पर हमले से भड़के अराघची, अमेरिका-इजरायल को दी गंभीर परिणामों की चेतावनी


ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास अमेरिका-इजरायल हमले की निंदा की और पश्चिम एशिया इलाके के लिए इसके खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी।

इससे पहले, तेहरान ने पुष्टि की कि शनिवार सुबह ईरान के इकलौते ऑपरेशनल न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और साइट पर एक बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथा ऐसा हमला था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अराघची ने कहा, “इजरायल-अमेरिका ने अब तक हमारे बुशहर प्लांट पर चार बार बमबारी की है। रेडियोएक्टिव फॉलआउट जीसीसी की राजधानियों में जिंदगी खत्म कर देगा, तेहरान में नहीं।”

ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्ट्राइक से प्लांट में ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई, क्योंकि इसके मुख्य हिस्से सही-सलामत हैं।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि स्ट्राइक के बाद रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img