आईफोन 18 प्रो के साथ आ सकता है ऐपल का बड़ा सरप्राइज, खत्म करेगा फोल्डेबल की सबसे बड़ी समस्या?


Last Updated:

ऐपल के CEO टिम कुक ने 2 मार्च से नए प्रोडक्ट्स की घोषणा की पुष्टि की है. ऐपल आईफोन 17e, M4 चिप वाला आईपैड एयर और नए मैकबुक मॉडल्स लॉन्च होने की संभावना है. मल्टी-डे अनाउंसमेंट स्ट्रैटेजी से कंपनी हर प्रोडक्ट को अलग फोकस दे सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: AI.

कई सालों के इंतजार के बाद ऐपल इस साल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे फिलहाल आईफोन फोल्ड के नाम से जाना जा रहा है. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिवाइस आईफोन 18 प्रो सीरीज़ के साथ पेश किया जा सकता है.

हाल ही में वीबो पर फिक्स्ड फोकस डिजिटल नाम के टिप्स्टर ने दावा किया है कि आईफोन फोल्ड की प्रोडक्शन ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है. सबसे बड़ा अपडेट इसके डिस्प्ले से जुड़ा है. लीक के मुताबिक इस फोल्डेबल में इनर डिस्प्ले पर केवल 0.15mm की क्रीज़ गहराई हो सकती है.

क्रीज़ डेप्थ जितनी कम होती है, फोल्ड लाइन उतनी ही कम दिखाई देती है और स्क्रॉलिंग के दौरान कम महसूस होती है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह अब तक के फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी चुनौती- डिस्प्ले क्रीज़ को काफी हद तक हल कर सकता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रीज़ एंगल 2.5 डिग्री से कम रखा जा सकता है, जिससे फोल्डिंग एरिया ज्यादा फ्लैट और स्मूद दिखाई देगा. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी स्क्रीन में गहरी लाइन बनने की संभावना कम हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो टिप्स्टर ने इसे ‘कंजरवेटिव’ बताया है, हालांकि कोई सटीक प्राइस रेंज शेयर नहीं की गई. बाजार में इसके संभावित प्रतिद्वंदी गैलेक्सी Z फोल्ड 7 की कीमत भारत में करीब 1.75 लाख रुपये के आसपास है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ऐपल भी अपने फोल्डेबल की कीमत इसी प्रीमियम रेंज में रखे

अगर ये लीक सही साबित होती हैं, तो आईफोन फोल्ड न सिर्फ ऐपल का पहला फोल्डेबल होगा, बल्कि डिस्प्ले क्रीज़ जैसी बड़ी समस्या का समाधान देकर फोल्डेबल सेगमेंट में नई दिशा भी तय कर सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img