Apple यूजर्स अलर्ट! सरकार ने जारी की बड़ी सिक्योरिटी चेतावनी, तुरंत अपडेट करें नहीं तो होगा नुकसान


Last Updated:

CERT-In ने ऐपल डिवाइसेज़ में हाई-सीवेरिटी सिक्योरिटी खामियों की चेतावनी दी है. iPhone, iPad, Mac और Apple Watch यूजर्स को तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Apple के करोड़ों यूजर्स खतरे में? जानें क्या करना जरूरी है

CERT-In ने ऐपल यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है. 26 मार्च 2026 को जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि iPhone, iPad, Mac और ऐपल Watch जैसे डिवाइसेज़ में कई खतरनाक कमजोरियां पाई गई हैं. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं या डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, जिससे साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

CERT-In के मुताबिक, ये खामियां ऐपल के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं. हमलावर इनका इस्तेमाल करके खतरनाक कोड चला सकते हैं, सिस्टम की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं और एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, इन कमजोरियों के कारण डेटा लीक, डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक और सिस्टम क्रैश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

खास बात ये है कि कई CVEs (Common Vulnerabilities and Exposures) की मौजूदगी बताती है कि अलग-अलग खामियों को मिलाकर बड़े हमले किए जा सकते हैं.

इन डिवाइस पर ज्यादा खतरा

ये समस्या खासतौर पर उन डिवाइसेज़ में ज्यादा देखी गई है जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर चल रहे हैं. इसमें iOS और iPadOS के पुराने वर्जन, macOS Tahoe, macOS Sequoia, macOS Sonoma, Safari, watchOS, tvOS, visionOS और ऐपल Xcode के पुराने वर्जन शामिल हैं. यानी iPhone से लेकर ऐपल विजन प्रो तक कई डिवाइस इस खतरे की चपेट में आ सकते हैं.

CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने सभी ऐपल डिवाइसेज़ को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करें. इसके अलावा केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपने जरूरी डेटा का नियमित बैकअप लेते रहें. समय पर अपडेट इंस्टॉल करना ही इन खतरों से बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img