Apple 4 मार्च इवेंट: iPhone 17e, MacBook, iPad Air M4 लॉन्च संभव


ऐपल ने अपने फैंस को चौंकाते हुए घोषणा की है कि वह 4 मार्च को साल का पहला बड़ा इवेंट आयोजित करेगा. हमेशा की तरह कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह कौन-से प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ऐपल एक साथ कई बड़े ऐलान कर सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल 2, 3 और 4 मार्च को तीन दिनों तक लगातार घोषणाएं कर सकता है. 4 मार्च को खास तौर पर ‘ऐपल Experience’ रखा जाएगा, जहां मीडिया को नए प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ देखने और इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यह ट्रेडिशनल लॉन्च इवेंट से थोड़ा अलग फॉर्मेट होगा. न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे शहरों में खास प्रेजेंटेशन आयोजित किए जा सकते हैं.

क्या हो सकता है लॉन्च?
खबरों के अनुसार, ऐपल कम से कम पांच नए प्रोडक्ट पेश कर सकता है. इनमें एक किफायती मैकबुक शामिल हो सकता है, जो डिजाइन के मामले में कुछ नया दिखे.

इसके अलावा आईफोन 17e, M4 चिप के साथ नया आईपैड एयर और A18 प्रोसेसर वाला एंट्री-लेवल आईपैड भी लॉन्च हो सकते हैं. मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर के अपग्रेडेड वर्जन की भी घोषणा की संभावना है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 की पहली छमाही में मैक स्टूडियो डेस्कटॉप और नया ऐपल स्टूडियो डिस्प्ले भी पेश किए जा सकते हैं. स्टूडियो डिस्प्ले शिपमेंट के लिए तैयार बताए जा रहे हैं, जबकि मैक स्टूडियो भी ज्यादा पीछे नहीं है.

स्टॉक कम होना क्या संकेत देता है?
बताया जा रहा है कि कुछ मौजूदा प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन 16e, आईपैड एयर, M4 मैकबुक एयर और मैकबुत प्रो के स्टॉक कम हो रहे हैं. आम तौर पर ऐपल तब ऐसा करता है जब नए मॉडल लॉन्च होने वाले होते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि इन डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन जल्द आ सकता है.

हालांकि ऐपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी प्रोडक्ट की पुष्टि नहीं की है. अगर शुरुआती मार्च में ये डिवाइस लॉन्च नहीं होते, तो संभव है कि थोड़े समय बाद इनकी एंट्री हो जाए.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img