नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील


7 अप्रैल की रात भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन करीब आने के साथ ही दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी। इसमें अगले 48 घंटों तक कहीं आने-जाने से बचने की सलाह दी गई थी। अपील की गई कि भारतीय नागरिक बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, घर के अंदर रहें, और हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से पूरी तरह से संपर्क साधें।

ईरान संघर्ष से पहले (28 फरवरी) और बाद में भी लगातार अपने लोगों को भारत सरकार की ओर से संभल कर रहने, सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया जाता रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आए सकारात्मक बदलाव को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की गई। अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी। इसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया।

सीजफायर से पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img