AI का जलजला उठाने वाले एंथ्रोपिक का अपना ऐप 24 घंटे में दूसरी बार ठप! पूरी दुनिया में हो रही बदनामी


एंथ्रोपिक, जो AI की दुनिया में तहलका मचा रही कंपनी है, एक बार फिर सुर्खियों में है. लेकिन इस बार गलत वजहों से. कंपनी का पॉपुलर AI चैटबॉट क्लॉड और उससे जुड़े ऐप्स 24 घंटे के अंदर दूसरी बार ठप हो गए हैं, जिससे दुनिया भर के यूजर्स में हड़कंप मच गया है. यह घटना न केवल कंपनी की तकनीकी क्षमता पर सवाल उठा रही है, बल्कि उसकी वैश्विक प्रतिष्ठा को भी गहरा धक्का पहुंचा रही है. इससे पहले 2 मार्च को शाम करीब 5 बजे से 8 बजे (स्थानीय समय) तक कई क्षेत्रों में Claude की सेवाएं बाधित रही थीं.

अमेरिका में हजारों यूजर्स प्रभावित- आउटेज मॉनिटरिंग साइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में सुबह 9:35 बजे तक 4,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई. इनमें से लगभग 40% यूजर्स को Claude चैट में दिक्कत आई, 34% ने ऐप से जुड़ी समस्या बताई, जबकि करीब 15% यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी हुई.

भारत में भी असर
भारत में भी इस आउटेज का असर देखा गया. करीब 300 से ज्यादा यूजर्स ने उसी समय समस्या की रिपोर्ट की. इनमें से 71% यूजर्स को Claude चैट में दिक्कत आई, 15% को ऐप में और 14% को वेबसाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा. इससे पहले वाले आउटेज के दौरान देश में 1,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए थे.

कंपनी कर रही है जांच
Claude के आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस रुकावट को स्वीकार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि समस्या की जांच की जा रही है और सर्विस को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

लगातार दूसरी बार आई इस तकनीकी दिक्कत ने AI यूजर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के काम, रिसर्च या कोडिंग के लिए Claude पर निर्भर हैं. अब यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक अपडेट का इंतजार है.

हर फील्ड में पड़ा असर
इस आउटेज का असर व्यापक रहा है. कई बिजनेस यूजर्स, जो क्लॉड पर निर्भर हैं, ने अपना कामकाज रुकने की शिकायत की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इसे ‘क्लॉड का अनसेड्यूल्ड नेप’ कहा, जबकि कुछ ने चेतावनी दी कि एक ही AI प्रोवाइडर पर निर्भर रहना खतरनाक है.

एक यूजर ने लिखा, ‘क्लॉड डाउन होने से पूरा वर्कफ्लो ठप हो गया- अब मॉडल-एग्नोस्टिक सिस्टम्स बनाओ.’ दूसरे ने कहा, ‘यह AI इंफ्रा की कमजोरी दिखाता है.’ ग्लोबल लेवल पर, ये घटना एंथ्रोपिक की बदनामी का कारण बन रही है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी जैसे चैटजीपीटी और जेमिनी ने इसी दौरान अपनी सेवाएं चालू रखीं. एंथ्रोपिक की टीम ने दोपहर तक समस्या सुलझा ली, लेकिन कई यूजर्स अब वैकल्पिक AI की तलाश में हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img