बिहार में फिर महिला के साथ शर्मनाक वारदात, नालंदा के नूरसराय में सरेआम बदसलूकी, दो आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Nalanda crime news: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नालंदा जिले से सामने आई एक शर्मनाक घटना ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है, जहां एक विवाहिता के साथ सरेआम छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया. यह घटना न सिर्फ इंसानियत को झकझोरती है, बल्कि समाज में कानून का डर खत्म हो जाने को लेकर भी सवाल खड़े करती है.

Zoom

नालंदा में सड़क पर महिला से छेड़खानी, वीडियो बनाकर किया वायरल

नालंदा. बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सरेआम छेड़खानी और वीडियो वायरल करने की शर्मनाक घटना सामने आई है. घटना नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला किराने का सामान लेकर घर लौट रही थी. रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और दुर्व्यवहार करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न कर दिया. इसके बाद उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो में आरोपियों की अभद्र भाषा और हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है, जब पीड़िता किराने की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी. रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने महिला को घेर लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार का प्रयास किया. जब महिला ने शोर मचाकर विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया. वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन भागने से पहले उन्होंने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी गालियां देते और उसे प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं.

थाने में मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

इस मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन पर नूरसराय थाना में कांड दर्ज किया गया है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो मुख्य अभियुक्तों अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. नालंदा पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के गंभीर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर कितनी गंभीरता है. जब सरेआम इस तरह की घटनाएं होती हैं और उनका वीडियो बनाकर फैलाया जाता है, तो यह सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि कानून और समाज, दोनों ही के लिए चेतावनी भी है. अब जरूरत है सख्त कार्रवाई के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img