25.2 C
New York

छत्तीसगढ़ लोधी समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

Published:

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़  लोधी समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को लोधी भवन, छुईखदान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी सम्मिलित हुए।
बैठक का शुभारंभ लोधेश्वर महादेव, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी एवं स्वामी ब्रह्मानंद जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात उपस्थित संरक्षक महोदयों का अभिनंदन हुआ एवं मनोनीत युवा जिला अध्यक्ष एवं महिला जिला अध्यक्ष का संक्षिप्त परिचय उपरांत निर्वाचन अधिकारीयों को श्री फल,शाल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।विष्णु लोधी ने अपने भावपूर्ण संबोधन में समाज के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज की एकता और प्रगति के महत्व पर जोर देते हुए कहा,की हमें निरंतर प्रयास करते रहना होगा ताकि हर व्यक्ति के सशक्तिकरण के हमारे लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें। साथ ही, उन्होंने समाज की आय के स्रोतों पर भी प्रमुखता से चर्चा की और कहा कि आर्थिक सुदृढ़ता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। विष्णु लोधी ने महिला बाल विभाग से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरूस्कार चालू करने एवं रानी अवंतीबाई लोधी विकास बोर्ड  का गठन करने व 20 मार्च बलिदान दिवस को शासकीय स्तर पर मनाने प्रति वर्ष 6 लाख की राशि स्वीकृत करने, सरकार से मांग करने की बात कही।इस बैठक में विष्णु लोधी ने समाज की आय-व्यय का भी प्रस्तुतिकरण किया, जिसमें पिछले वर्ष के दौरान किए गए वित्तीय लेन-देन का विवरण दिया गया। सभी सदस्यों ने विष्णु लोधी के नेतृत्व में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन की सराहना की।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता और समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के अध्यक्षता छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष उत्तम चंदेल ने दिया। आभार व्यक्त सर्किल अध्यक्ष अशोक जंघेल ने किया।
बैठक में लोधी समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक कोमल जंघेल, संरक्षक मोती जंघेल, संरक्षक तिरथ चंदेल , अंकेक्षक विमल पटेल ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ लोधी समाज के संरक्षक व पूर्व विधायक कोमल जंघेल, संरक्षक मोती जंघेल, संरक्षक तिरथ चंदेल, संरक्षक फेरूं राम वर्मा, संरक्षक किशोर वर्मा,छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री घनश्याम कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, संगठन सचिव जीवन कौशिक, अंकेक्षक विमल पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत चंदेल, महिला प्रतिनिधि लता जंघेल,युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिगौर ,प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण जंघेल, उपाध्यक्ष नंद बाबा चंदेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी, उपाध्यक्ष मोती लाल वर्मा, उपाध्यक्ष रामराज वर्मा प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार सिंगरौर ,सचिव चैत राम वर्मा, सचिव फतेलाल चदेल , सचिव चैन दास जंघेल, सचिव गुना राम लिल्हारे संगठन सचिव राम चंद वर्मा, प्रचार सचिव भगवती वर्मा,कार्यकारणी सदस्य किशुन वर्मा , सदस्य बारेलाल वर्मा,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष उत्तम चंदेल,जिला महामंत्री नंदकुमार चंदेल , जिला उपाध्यक्ष ईश्वरीय वर्मा, उपाध्यक्ष जोहना वर्मा, कोषाध्यक्ष अवध वर्मा,प्रचार सचिव स्वरूप वर्मा युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा, युवा महिला जिला अध्यक्ष सुश्री प्रियंका बघेल दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाऊं वर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष गोविंद पटेल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष युमुना वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा सर्किल अध्यक्ष अशोक जंघेल, सचिव नेतराम जंघेल,जिला संगठन सचिव दुर्जन जंघेल, भागवत वर्मा,चेतन वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, लखन वर्मा, सर्किल अध्यक्ष बालमुकुंद वर्मा,विश्राम वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, हुजूर दास वर्मा,अजेन दशरिया युवा कोषाध्यक्ष,सिपेश वर्मा युवा महासचिव आदि बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला व सर्किल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | photography | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img