ईरान पर हमले के खिलाफ अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा, ट्रंप प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप


ट्रंप के बेहद करीबी रहे शीर्ष अधिकारी के पद से इस्तीफा देने और ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध पर सवाल उठाने से ट्रंप प्रशासन के साथ-साथ खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सवालों में घिर गए हैं।

ईरान पर हमले के खिलाफ अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा, ट्रंप प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

i

user

अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक जो. केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें। केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, और यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरुआत इजरायल और उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की।

इस संबंध में व्हाइट हाउस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। जोसेफ केंट को राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक के रूप में गत जुलाई में नियुक्त किया गया था। इस पद पर वह एक ऐसी एजेंसी के प्रभारी थे जो आतंकवादी खतरों का विश्लेषण और पता लगाने का काम करती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से जुड़ने से पहले केंट ने वाशिंगटन राज्य में कांग्रेस में पहुंचने के दो असफल चुनावी प्रयास किए थे। डेमोक्रेटिक नेताओं ने केंट की नियुक्ति का कड़ा विरोध किया था और अतीत में उनके धुर दक्षिणपंथी लोगों से संबंध होने का हवाला दिया था। वहीं, रिपब्लिकन नेताओं ने केंट की आतंकवाद-रोधी योग्यताओं की प्रशंसा करते हुए उनके सैन्य और खुफिया अनुभव का हवाला दिया था।

इस तरह, राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति 44 के मुकाबले 52 मतों से हुई थी। ऐसे में ट्रंप के बेहद करीबी रहे शीर्ष अधिकारी के पद से इस्तीफा देने और ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध पर सवाल उठाने से ट्रंप प्रशासन के साथ-साथ खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सवालों में घिर गए हैं।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img