अमेरिका ने ईरान पर दाग दिया ये ‘ब्रह्मास्त्र’, 20 साल के लड़कों ने चलाई प्रिसिजन मिसाइल, कब्रगाह बन गया समंदर


होमदुनियाअमेरिका

US ने ईरान पर दागा ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’, प्रिसिजन मिसाइल से समंदर को बना कब्रगाह

Last Updated:

US Military Deploys Precision Strike Missile: अमेरिका ने अपनी किताबों से निकलकर ईरान के खिलाफ जंग के मैदान में कूद गया है. उसने पहली बार एक ऐसे हथियार का उपयोग किया है, जिसे केवल परीक्षण करके रखा गया था. यह हमला ईरान के सैन्य ढांचे के लिए काफी विनाशकारी साबित हुआ है. इसके बारे में बात करते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया हमारे 20 साल के लड़कों ने ईरान के कई जहाज और एक पनडुब्बी को इसके हमले में डूबो दिया है.

Zoom

अमेरिका की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल ईरान के लिए समंदर में बनी काल. (वीडियो ग्रैब)

Iran-US War: पेंटागन से आई एक सनसनीखेज रिपोर्ट ने वैश्विक रक्षा गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में पहली बार अपनी सबसे आधुनिक ‘प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल’ (PrSM) का इस्तेमाल किया है. यह मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका की वह गुप्त शक्ति है, जिसे अब तक केवल परीक्षणों तक सीमित रखा गया था.

जनरल केन ने बताया कि 13 दिनों के भीतर ही अमेरिकी आर्टिलरी फोर्स ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कहा, ‘दुश्मन के इलाके के काफी अंदर तक सटीक मार करने वाली इस मिसाइल ने ईरान के सुरक्षा कवच को पूरी तरह भेद दिया है.’ खास बात यह है कि ये मिसाइलें ईरान की सीमाओं के बाहर से दागी जा रही हैं, लेकिन इनका निशाना इतना अचूक है कि ये दुश्मन के हथियार भंडारों और कमांड सेंटरों को मलबा बना दे रही हैं.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img